फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu will go to Bihar for election campaigning in the first week of November

Bihar Elections: नवंबर के पहले हफ्ते चुनाव प्रचार को बिहार जाएंगे सीएम सुक्खू, हाईकमान ने बनाए स्टार प्रचारक

Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिहार चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। ऐसे में मुख्यमंत्री नवंबर के पहले सप्ताह में बिहार दौरे पर जाएंगे, जहां वह कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

विज्ञापन
CM Sukhu will go to Bihar for election campaigning in the first week of November
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश से भी सियासी सरगर्मी बढ़ने जा रही है। कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिहार चुनाव के लिए पार्टी का स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू नवंबर के पहले सप्ताह में बिहार दौरे पर जाएंगे, जहां वह कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभाएं और रोड शो करेंगे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार सुक्खू को विशेष रूप से उन क्षेत्रों में प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जहां उत्तर भारत से जुड़ी बड़ी आबादी है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि सुक्खू का संगठनात्मक अनुभव कांग्रेस को बिहार में लाभ दिलाने में सहायक होगा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू का यह दौरा दो से तीन दिनों का होगा। इस दौरान वह पटना, गया और भागलपुर जिलों में आयोजित जनसभाओं में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री के भाषणों में लोकतंत्र की मजबूती, जनता से सीधा संवाद और जनता के अधिकारों की रक्षा मुख्य मुद्दे होंगे।
विज्ञापन


दूसरी ओर, भाजपा भी हिमाचल से अपने वरिष्ठ नेताओं को बिहार भेजने की तैयारी में है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर नवंबर में बिहार में प्रचार के लिए रवाना होंगे। जयराम ठाकुर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में कई जिलों में जनसभाएं करेंगे और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर निशाना साधेंगे। बताया जा रहा है कि भाजपा ने हिमाचल के कई सांसदों और विधायकों को भी प्रचार अभियान में शामिल करने का फैसला लिया है। बिहार विस चुनाव में हिमाचल के नेताओं की सक्रियता दोनों पार्टियों के लिए एक राष्ट्रीय संदेश भी होगी। एक ओर कांग्रेस सुक्खू के जरिये अपने सुशासन और जनकल्याण मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करना चाहती है। वहीं भाजपा जयराम ठाकुर के माध्यम से डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल को सामने लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी सौम्या की बिहार चुनावों में बतौर पुलिस ऑब्जर्वर तैनाती
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश पुलिस उत्तरी रेंज की डीआईजी आईपीएस अधिकारी सौम्या सांबसिवन बतौर पुलिस ऑब्जर्वर सेवाएं देे रही हैं। बिहार के नक्सल प्रभावित अलवर जिले का जिम्मा सौम्या का सौंपा गया है। बतौर पुलिस ऑब्जर्वर चुनावों के लिए स्थापित स्ट्रांग रूम और चेक पोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था के अलावा मतदाता जागरूकता की भी इन्हें जिम्मेवारी सौंपी गई है। आईएएस अधिकारी रितेश चौहान, प्रियंका बासु, कदम संदीप बसंत और संदीप कुमार भी चुनाव ड्यूटी पर बिहार जाएंगे।

सौम्या ने शुक्रवार को अरवल जिले का दौरा किया। उन्होंने जिले में निर्वाचन से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी सौम्या ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीएम) अरवल और जनरल ऑब्जर्वर के साथ मिलकर स्ट्रांग रूम और इंटर-डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद डीआईजी ने जिले में आयोजित मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान में भी भाग लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed