फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said will collect tax of two crores from stone crushers and 35 benami registries in one day

Himachal CM Sukhu: 'स्टोन क्रशर से दो करोड़ का टैक्स लेने, एक दिन में ही 35 बेनामी रजिस्ट्री की करेंगे जांच'

Wed, 11 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

हिमाचल विधानसभा में भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने ने कहा कि महादेव स्टोन क्रशर का 2.13 करोड़ रुपये बकाया टैक्स है। प्रदेश में एक ही दिन में 35 बेनामी रजिस्ट्रियां भी हुई हैं। यह सब किसने किया है, इसकी जांच हो। जिस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्टोन क्रशर से दो करोड़ रुपये का टैक्स लेने, एक दिन में ही 35 बेनामी रजिस्ट्री होने के मामले की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
CM Sukhu said will collect tax of two crores from stone crushers and 35 benami registries in one day
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधानसभा में संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्टोन क्रशर से दो करोड़ रुपये का टैक्स लेने, एक दिन में ही 35 बेनामी रजिस्ट्री होने के मामले की जांच की जाएगी। प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर चर्चा करते हुए भोरंज से कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार ने विधानसभा सदन में यह मामला उठाया। विधायक ने कहा कि महादेव स्टोन क्रशर का 2.13 करोड़ रुपये बकाया टैक्स है। प्रदेश में एक ही दिन में 35 बेनामी रजिस्ट्रियां भी हुई हैं। यह सब किसने किया है, इसकी जांच हो। जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला गंभीर है।

विज्ञापन


विधायक सुरेश ने कहा कि विधायक आशीष शर्मा सदन में सनसनी फैला रहे हैं। मुख्यमंत्री के भाई की भूमि पर पहले बिना मंजूरी के पूर्व सरकार ने टैंक बनाया। उन्हें इसको लेकर कोर्ट में जाना पड़ा। इसके बाद पानी की योजना के लिए सर्किल रेट पर मुख्यमंत्री के भाई को पैसा मिला। विधायक ने कहा कि कई सदस्य खनन कर सरकार को पैसा नहीं दे रहे हैं। इसकी जांच हो। बता दें कि सोमवार को भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने सदन में इस मामले को उठाया था। इस पर मंगलवार को भी चर्चा हुई। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि नियम 130 की चर्चा में विधायक आशीष का बयान तथ्यों से परे है। हमने जांच में पाया है कि सर्किल रेट के हिसाब से स्टांप ड्यूटी 70 लाख ली गई है। मुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय का इसमें लेना देना नहीं है।
विज्ञापन


ऊना से विधायक सतपाल सत्ती ने पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की संपत्ति में बढ़ोतरी पर सवाल किया। सत्ती ने कहा कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में रायजादा की ओर से दिए शपथपत्र में संपत्ति काफी अधिक बढ़ी है। सत्ती ने कांगड़ा सहकारी बैंक की वन टाइम सेटलमेंट योजना पर भी सवाल उठाया। कहा कि बैंक ने तीन करोड़ की राशि ओटीएस के तहत माफ कर दी। पूर्व विधायक ने पैसा कहां से एकत्र किया, इसका पता लगना चाहिए। मुख्यमंत्री ने रायजादा का बचाव करते हुए कहा कि वन टाइम सेटलमेंट योजना पूर्व सरकार के समय की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की गाइडलाइन से यह योजना चलती है। इसमें हेराफेरी नहीं होती। रायजादा के बैंक अकाउंट से दो करोड़ की राशि आरटीजीएस हुई। उन्हें यह राशि किसने दी, इसका ब्योरा इन्कम टैक्स रिटर्न में होता है। रायजादा ने जिन मित्रों से पैसा लिया है, उन्हें अब लौटाने के लिए लोन ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में नए भवन बनाने पर लगी रोक
सदन में चर्चा के दौरान नए भवनों का निर्माण होने का मामला उठने पर सीएम ने कहा कि नए भवन बनाने पर उन्होंने रोक लगा दी है। कई जगह ऐसे भवन बनाए हैं, जहां जाने को कोई तैयार नहीं था। सरकार इस पर गंभीर है। व्यवस्था ठीक करने में समय लगेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कमांडो फोर्स भरने का निर्णय लिया है। चिट्टा समेत नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बंदोबस्त सख्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed