फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said Incentive amount for widow remarriage increased from Rs 65 thousand to Rs 2 lakh

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- विधवा पुनर्विवाह की प्रोत्साहन राशि 65 हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये की

Thu, 27 Mar 2025 05:26 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 05:26 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। ये जानकारी सदन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दी। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से... 

विज्ञापन
CM Sukhu said Incentive amount for widow remarriage increased from Rs 65 thousand to Rs 2 lakh
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने विधवा पुनर्विवाह के लिए प्रोत्साहन राशि को 65 हजार रुपये से बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया है। चालू वित्त वर्ष में इस योजना में 86 दंपत्तियों को 171.45 लाख रुपये वितरित किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को सदन में भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनक राज की ओर से लाए गए संकल्प के उत्तर में दी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए काफी काम किया है। जितनी भी विधवाओं के बच्चे हैं, उनकी सारी शिक्षा का खर्च हिमाचल प्रदेश सरकार उठा रही है। उन्होंने कहा कि ढाई लाख रुपये की आय में भी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


19, 20 या 21 साल की उम्र में कई युवतियां विधवाएं हो गईं : डॉ. जनकराज
विधवा महिलाओं के जीवन में सुधार लाने के लिए भरमौर के भाजपा विधायक डॉ. जनकराज ने सदन में नियम 101 के तहत संकल्प लाया। 2011 की जनसंख्या में भारत में 4.6 प्रतिशत महिलाएं विधवाएं दर्ज हुईं। हिमाचल प्रदेश में इस अनुपात 3,15,000 विधवाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक विधवा महिला के जीवन में बहुत सी समस्याएं होती हैं। छोटी उम्र में ज्यादातर शादियां गरीब परिवारों में हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में जाने के बाद यह देखा कि 19, 20 या 21 साल की उम्र में कई युवतियां विधवाएं हो गईं। विधवाओं को दो श्रेणियों में एक वह है जिनके पास बच्चे नहीं हैं और दूसरी वे जिनके पास बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी विधवा महिलाओं के परिवार से सहमति लेते हुए विधवा पुनर्विवाह योजना को लागू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed