फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said if Jairam had done everything right the state would not have been ruined

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- जयराम सबकुछ ठीकठाक करते तो प्रदेश का बेड़ा गर्क न होता

Thu, 06 Nov 2025 08:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 08:04 PM IST
सार

वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर सबकुछ ठीकठाक करते तो प्रदेश का बेड़ा गर्क न होता। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
CM Sukhu said if Jairam had done everything right the state would not have been ruined
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता विपक्ष और पूर्व सीएम पर हमलावर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जयराम ठाकुर सबकुछ ठीकठाक करते तो प्रदेश का बेड़ा गर्क न होता। सीएम ने कहा कि आज राज्य की स्थिति निचले स्तर पर पहुंच गई है तो इसमें भाजपा के पिछले कार्यकाल की भूमिका है। जयराम ठाकुर कह रहे हैं कि उन्हें 1400 करोड़ रुपये का स्वास्थ्य का प्रोजेक्ट दिलाया गया। वह जानना चाहते हैं कि इसकी स्वीकृति कहां है और मंजूरी का पत्र कहां है।

विज्ञापन

सीएम सुक्खू ने वीरवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जो भी प्रोजेक्ट स्वास्थ्य में जाते हैं, उनकी डीपीआर के बाद प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनती है। उसके बाद मंजूरी नीति आयोग के पास जाती है। नीति आयोग के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के पास और उसके बाद केंद्रीय वित्त मंत्री के पास प्रोजेक्ट जाते हैं। फिर राज्य सरकार के पास आते हैं। इनके लिए बाहरी बैंकों में से भी किसी को भी चुना जाता है। उसके बाद 28 प्रतिशत हिमाचल सरकार देती है। इसमें 100 में से 72 प्रतिशत मिलता है। उन्होंने कहा कि जीका और विश्व बैंक के प्रोजेक्ट अपने प्रोजेक्ट हैं। जो वित्तायोग की संस्तुति होती है, उसके अनुसार इन परियोजनाओं में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि आगे 16वां वित्तायोग भी संस्तुति करेगा तो उसके हिसाब से मदद मिलेगी। अभी आपदा के लिए 2000 करोड़ का प्रोजेक्ट ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के अंत के दस दिन पर्यटन सीजन के होते हैं, इसलिए जल्दी हो रहा सत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा शीत सत्र को लेकर उनकी स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री से बात हुई है। दिसंबर के अंत के दस दिन पर्यटन सीजन के होते हैं। सत्र होता है तो यातायात जाम हो जाता है। धर्मशाला में होटलों की बुकिंग रद्द करनी होती है। ऐसे में सत्र नवंबर में रखने की सोची। यह सबसे लंबा सत्र होने जा रहा है। वह भाजपा नेताओं का आह्वान करेंगे कि सारे मुद्दे लेकर आएं। सीएम सुक्खू ने कहा कि किस प्रकार आपदा प्रभावित लोगों की मदद करेंगे, वह भी बताएं। भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। महज बयानबाजी सही नहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग तनाव में रह रहे हैं। सबको अपनी कुर्सी बचानी है। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने की बात को तथ्यों के साथ लाएं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव पर भी बोले सीएम
हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव करवाने की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव समय पर करवाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में अभी डिजास्टर एक्ट लगा है। सरकार का दायित्व बनता है सबसे पहले आपदा प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई जाए। पंचायतों की सड़कों को खोला जाए। जैसे ही सभी पंचायतों की सड़कें खुलेंगी, चुनाव करवाए जाएंगे। 

विधायक हंसराज पर लगाए आरोपों की गहन छानबीन कर रही सरकार
चुराह के भाजपा विधायक हंसराज पर एक युवती की ओर से लगाए गए आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में तथ्यों की गहन छानबीन के बाद कार्रवाई होनी चाहिए। देखा जाना चाहिए कि किस प्रकार के आरोप हैं। इस मामले में युवती की ओर से दो बार एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। दोबारा हुई शिकायत पर सरकार गहनता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed