फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Sukhu said After Sikkim Pangi will become second sub-division in the country to practice natural farming

Himachal Pradesh: सीएम सुक्खू बोले- सिक्किम के बाद देश का दूसरा प्राकृतिक खेती करने वाला उपमंडल बनेगा पांगी

Tue, 15 Apr 2025 05:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, किलाड़ (पांगी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, किलाड़ (पांगी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Apr 2025 05:51 PM IST
सार

राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किलाड़ में कहा कि सिक्किम के बाद हिमाचल का पांगी उपमंडल देश का ऐसा दूसरा इलाका बनेगा, जहां पर फसलों, सब्जियों और फलों को पूरी तरह प्राकृतिक खेती के जरिये पैदा किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Sukhu said After Sikkim Pangi will become second sub-division in the country to practice natural farming
पांगी में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सूबे में चंबा जिले का जनजातीय क्षेत्र पांगी पहला प्राकृतिक खेती करने वाला उपमंडल बनेगा। राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किलाड़ में यह घोषणा की। पांगी में अब खेतीबाड़ी और बागवानी में रासायनिक खादों के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लग जाएगा। यहां पैदा होने वाली फसल, फल और सब्जियां पूरी तरह ऑर्गेनिक होंगी। इनकी बाजार में किसानों और बागवानों को अच्छी कीमत मिलेगी। सिक्किम के बाद हिमाचल का पांगी उपमंडल देश का ऐसा दूसरा इलाका बनेगा, जहां पर फसलों, सब्जियों और फलों को पूरी तरह प्राकृतिक खेती के जरिये पैदा किया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पांगी में प्राकृतिक खेती के लिए पांच करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पांगी उपमंडल की 19 पंचायतों में अब खेतीबाड़ी और बागवानी में यूरिया का इस्तेमाल नहीं होगा। ऑर्गेनिक उत्पादों के लिए राज्य सरकार बेहतर मंडी की व्यवस्था करेगी। पागी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र का किलाड़ पीर पंजाल और मध्य हिमालय के बीच चिनाब नदी के किनारे बसी हुई खूबसूरत घाटी है। पांगी किलाड़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ जंगली ड्राई फ्रूट थांगी के लिए भी प्रसिद्ध है। कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ नरेश नायक ने बताया कि पांगी उपमंडल में 1881 हेक्टेयर भूमि पर कृषि और बागवानी हो रही है। इनमें से लगभग 600 हेक्टेयर जमीन पर सेब के बगीचे हैं। पांगी में आलू, फूलगोभी, बंद गोभी, गेहूं, जौ, मक्की, ब्रोकली, टमाटर, राजमा और हरे मटर की खेती भी होती है। अब प्राकृतिक खेती के अंतर्गत पूरे उपमंडल में रासायनिक खादों का इस्तेमाल बंद होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed