{"_id":"6718efc423ca326d8900e815","slug":"cm-sukhu-attended-priyanka-gandhi-nomination-in-wayanad-will-meet-the-high-command-tomorrow-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू वायनाड में प्रियंका गांधी के नामांकन में हुए शामिल, कल हाईकमान से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Sukhu: मुख्यमंत्री सुक्खू वायनाड में प्रियंका गांधी के नामांकन में हुए शामिल, कल हाईकमान से मिलेंगे
Wed, 23 Oct 2024 06:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 23 Oct 2024 06:17 PM IST
सार
केरल के वायनाड में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल हुए। वीरवार को पार्टी हाईकमान से मुख्यमंत्री के मुलाकात करने के आसार हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को केरल के वायनाड में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से पार्टी और मजबूत होगी। पूरे देश में प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के फैसले से जोश है।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि यह अच्छी बात है कि पांच साल संगठनात्मक राजनीति में बिताने के बाद प्रियंका गांधी इलेक्टरोल पॉलिटिक्स में आई हैं। मुख्यमंत्री बुधवार देर रात वायनाड से दिल्ली पहुंचे। वीरवार को पार्टी हाईकमान से मुख्यमंत्री के मुलाकात करने के आसार हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा।
विज्ञापन
इस अवसर पर वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू नामांकन और चुनावी रैली में शामिल होने के बाद वायनाड से कालीकट होते हुए रात करीब दो बजे दिल्ली पहुंचे। वीरवार को मुख्यमंत्री दिल्ली में रुकेंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के वापस शिमला आने के आसार हैं।
विज्ञापन