{"_id":"68baecc4fb4c7f4db209fc08","slug":"chinook-became-an-angel-evacuated-524-manimahesh-devotees-made-12-rounds-from-bharmour-to-kariyan-helipad-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : देवदूत बने चिनूक, 524 मणिमहेश श्रद्धालु निकाले; भरमौर से करियां हेलिपैड के लिए 12 चक्कर लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : देवदूत बने चिनूक, 524 मणिमहेश श्रद्धालु निकाले; भरमौर से करियां हेलिपैड के लिए 12 चक्कर लगाए
Fri, 05 Sep 2025 07:29 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 05 Sep 2025 07:29 PM IST
सार
शुक्रवार को दो चिनूक हेलिकॉप्टरों ने रमौर से करियां हेलिपैड के लिए 12 चक्कर लगाए और एक ही दिन में चिनूक हेलिकाप्टर की मदद से 524 मणिमहेश श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा के करियां पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
चंबा के करियां हेलीपेड से श्रद्धालुओं को लाने के लिए उड़ान भरने के दौरान सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय वासुसेना के चिनूक हेलिकॉप्टर भरमौर में फंसे मणिमहेश यात्रियों के लिए शुक्रवार को देवदूत बनकर आए। एक ही दिन में चिनूक हेलिकाप्टर की मदद से 524 श्रद्धालुओं को सुरक्षित चंबा के करियां पहुंचाया और इसके बाद उन्हें उनके गंतव्यों की ओर रवाना किया। शुक्रवार को दो चिनूक हेलिकॉप्टरों ने रमौर से करियां हेलिपैड के लिए 12 चक्कर लगाए।
विज्ञापन
करियां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में निशुल्क पठानकोट और कांगड़ा के लिए भेजा गया। शुक्रवार को 20 बसों से करीब 1,000 श्रद्धालुओं को उनके गंतव्यों के लिए रवाना किया गया। 29 अगस्त से हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में श्रद्धालुओं को निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की जा रही है। अब तक कुल 185 बसों में लगभग 8,000 यात्रियों को निशुल्क परिवहन सुविधा प्रदान की गई।
विज्ञापन
यात्रियों के लिए निशुल्क परिवहन सुविधा तब तक जारी रहेगी, जब तक कि सभी श्रद्धालु अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाते। उधर, उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि शुक्रवार को 524 मणिमहेश यात्रियों को एयरलिफ्ट किया। निशुल्क बस सेवा भी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाई जा रही है। प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन