फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chief Engineer Vimal Negi death case Employees and officers questioned for seven hours CCTV footage seized

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामला: कर्मचारियों-अधिकारियों से सात घंटे तक किए सवाल, कब्जे में ली सीसीटीवी फुटेज

Fri, 21 Mar 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Mar 2025 05:00 AM IST
सार

Vimal Negi Death Case: वीरवार को न्यू शिमला पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए पावर कॉरपोरेशन के बीसीएस कार्यालय में पहुंची। प्रारंभिक जांच में विमल नेगी के इलेक्ट्रिक विंग में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Chief Engineer Vimal Negi death case Employees and officers questioned for seven hours CCTV footage seized
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वीरवार को न्यू शिमला पुलिस की टीम मामले की जांच के लिए पावर कॉरपोरेशन के बीसीएस कार्यालय में पहुंची और करीब सात घंटे तक कर्मचारियों और अधिकारियों से सवाल किए। उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में विमल नेगी के इलेक्ट्रिक विंग में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार विमल को उच्च अधिकारी कितने समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। साथ ही नेगी की पत्नी की ओर से लगाए गए उन आरोपों को लेकर भी छानबीन कर रही है, जिसमें उन्होंने अपने पति पर गलत काम करने के लिए दबाव डालने के आरोप लगाए थे। किरण ने बुधवार को कॉरपोरेशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन में कहा था उनके पति को देर रात तक कार्यालय में काम के लिए बैठाया जाता था और बीमार होने के बावजूद भी उच्च अधिकारियों की ओर से प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस अब कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके इन आरोपों की सच्चाई और इससे जुड़े सबूतों को लेकर भी गहनता से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

वीरवार सुबह 11:00 बजे के करीब पुलिस की टीम पावर कॉरपोरेशन के कार्यालय में पहुंची। यहां पर सबसे पहले इलेक्टि्रक में विंग के 20 कर्मचारियों को बारी-बारी से पूछताछ के लिए तलब किया गया। इसमें उनके पीए समेत विंग के अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल हैं। देर शाम 6:00 बजे तक पुलिस की पूछताछ जारी रही। सूत्रों के मुताबिक विंग के कर्मचारियों से विमल नेगी के पिछले दिनों के व्यवहार, कामकाज और स्वास्थ्य से लेकर उच्च अधिकारियों के काम को लेकर बनाए जा रहे दबाव को लेकर विस्तार में जानकारी ली गई है।

परिजनों ने जताया था सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का अंदेशा
विमल नेगी के परिजनों ने प्रदर्शन के दौरान अंदेशा जताया था कि कार्यालय की सीसीटीवी फुटेज को डिलीट किया जा सकता है। इसको देखते हुए पुलिस की टीम ने वीरवार को ही परिसर के पंद्रह दिनों की रिकार्डिंग का डाटा कब्जे में ले लिया गया है। हालांकि कार्यालय के कोरिडोर में ही सीसीटीवी कैमरे होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed