फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youths playing with death in search of relief from heat

Chamba News: गर्मी से राहत की तलाश में मौत से खेल रहे युवा

Wed, 03 Jun 2026 04:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
Youths playing with death in search of relief from heat
चंबा में रावी नदी में नहाते युवा।संवाद
गर्मी से राहत की तलाश में मौत से खेल रहे युवा
विज्ञापन

शहर के समीप उदयपुर, साल और औड़ा खड्ड में नहा रहे युवा
लाइव
--------------
इन दिनों चिलचिलाती गर्मी में युवा रावी में बेखौफ होकर नहाने के लिए उतर रहे हैं। ये युवा रावी के तेज बहाव से अनजान हैं जो उनके लिए कभी भी खतरा बन सकता है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बात से जहां प्रशासन बेखबर है तो वहीं दूसरी ओर बच्चों के अभिभावकों को भी कोई जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर गर्मी से राहत पाने के लिए युवक मौत को चुनौती देने का काम कर रहे हैं।

चंबा। दिन मंगलवार। समय दोपहर 12:05 बजे। स्थान उदयुपर के समीप रावी तट। युवा रावी के तेज बहाव में गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। युवा बेखौफ होकर रावी नदी के समीप जा रहे हैं और डुबकी लगा रहे हैं। समय 1:20 बजे। स्थान ओडरा खड्ड। यहां पहले भी एक युवक की जान करीब तीन साल पहले जा चुकी है। बावजूद इसके युवा यहां गर्मी से राहत पाने के लिए बेखौफ होकर गहरे पानी में नहाने के लिए उतर रहे हैं। दोपहर 2.15 बजे। युवा साल खड्ड में डुबकी लगा रहे हैं। जिला मुख्यालय में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए युवा अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन भी नदी और खड्डों में नहाने वाले इन युवाओं के खिलाफ सख्ती नहीं बरत रहा है। हालांकि, प्रशासन आम जनता से नदी-नालों से दूर रहने की अपील करता आ रहा है। पिछले करीब चार दिन से साल, औडरा और उदयपुर में रावी नदी के समीप युवा बेखौफ होकर नहा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जगह-जगह लगाए चेतावनी बोर्डों को दरकिनार कर बालू से तड़ोली तक टोलियों में युवाओं को नदी की ठंडी लहरों में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। एसडीएम प्रियाशुं खाती का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द इसके बारे में निरीक्षण किया जाएगा।

चंबा में रावी नदी में नहाते युवा।संवाद

चंबा में रावी नदी में नहाते युवा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed