फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youthful vigor will clash with experienced candidates.

Chamba News: अनुभवी प्रत्याशियों के साथ होगी युवा जोश की टक्कर

Fri, 01 May 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 01 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Youthful vigor will clash with experienced candidates.
हरदासपुरा वार्ड में दिग्गज अंजू देवी और धन्नो देवी के सामने हैं दो युवा उम्मीदवार
विज्ञापन

हरदासपुरा से नीतू सरीन और ललिता देवी ने भरा है नामांकन, आज अंजू देवी भरेंगी

पंकज सलारिया
चंबा। 11 वार्डाें वाली नगर परिषद चंबा के हरदासपुरा वार्ड में इस बार अनुभवी प्रत्याशियों के खिलाफ दो युवा महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ने जा रही हैं।
हरदासपुरा से नीतू सरीन और ललिता देवी ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। दूसरी तरफ, गत चुनाव जीतने वाली अंजू देवी ने अभी तक नामांकन नहीं भरा है। वर्ष 2016 से 2020 तक वार्ड की पार्षद रहीं धन्नो देवी ने भी नामांकन पत्र भर दिया है। सभी उम्मीदवार हरदासपुरा मोहल्ले से संबंधित हैं। मुगला मोहल्ले से अभी तक एक भी महिला प्रत्याशी ने हुंकार नहीं भरी है।

गौरतलब है कि यह वार्ड नगर परिषद चंबा का सबसे बड़ा वार्ड है। मतदाताओं की संख्या 2471 है। मुगला मोहल्ले में सबसे कम 809 मतदाता हैं। बहरहाल, अधिक मत वाले मोहल्ले से भी उम्मीदवारों ने दावेदारी जताई है। नामांकन का शनिवार को अंतिम दिन है। गत चुनाव जीतने वाली अंजू देवी भी नामांकन भरेंगी। नामांकन भर चुके उम्मीदवारों ने प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया है। मोहल्लों में जाकर मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed