{"_id":"644419e1c0d165292e041f2d","slug":"youth-of-the-district-will-learn-to-aim-accurately-in-chamba-chamba-news-c-19-1-129913-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अब चंबा में ही अचूक निशाना साधना सीखेंगे जिले के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अब चंबा में ही अचूक निशाना साधना सीखेंगे जिले के युवा
Sat, 22 Apr 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। अब महाभारत के अर्जुन की तरह अचूक निशाना साधने का अभ्यास करने के लिए चंबा के शूटरों को दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में 10 मीटर इंडोर शूटिंग रेंज का निर्माण होगा। शूटिंग रेंज के निर्माण पर 9.80 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
लोक निर्माण विभाग ने स्कूल में युद्धस्तर पर शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है और जल्द से जल्द कार्य पूरा कर इसे स्कूल के सुपुर्द करने के चक्कर में है, ताकि जिला के शूटरों को अभ्यास करने के लिए शीघ्र शूटिंग रेंज उपलब्ध हो सके। बता दें कि जिला चंबा का फरहान मिर्जा राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी अपना जलबा बिखेर चुका है।
ये होनहार शूटर राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा का विद्यार्थी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने अचूक निशाने के बल विजेता रहने वाले खिलाड़ी को भी चंबा में एक अदद शूटिंग रेंज न होने का मलाल है। युवा शूटर के चंबा पहुंचने पर पूर्व उपायुक्त चंबा डीसी राणा उससे रूबरू हुए और इस दौरान जिला में शूटिंग रेंज न होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
लिहाजा, तत्कालीन उपायुक्त चंबा ने खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए और उन्हें एक अदद अभ्यास करने के लिए शूटिंग रेंज प्रदान करने का निर्णय लिया। इसके तहत जिला मुख्यालय समेत विद्यालय में जगह की तलाश की गई। आखिरकार विद्यालय में ही इसके लिए जगह चिह्नित कर प्रशासन ने 9.80 लाख रुपये का बजट भी उपलब्ध करवा दिया है। लोक निर्माण विभाग की ओर से उक्त विद्यालय में शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है।
10 मीटर होगी इंडोर शूटिंग रेंज
बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में निर्माणाधीन दस मीटर इंडोर शूटिंग रेंज का निर्माण होने के बाद यहां पर चंबा के शूटर दस मीटर शूटिंग रेंज पर एयर पिस्टल और एयर राइफल के जरिए अभ्यास करते नजर आएंगें।
पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया काम
विद्यालय प्रधानाचार्य जितेंद्र जंदरोटिया ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि तत्कालीन उपायुक्त चंबा डीसी राणा द्वारा जिला के शूटरों को एक अदद शूटिंग रेंज प्रदान करने के लिए विद्यालय में शूटिंग रेंज निर्माण के लिए 9 लाख 80 हजार रुपये का बजट मुहैया करवाया गया। लोक निर्माण विभाग ने शूटिंग रेंज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।