फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   youth got vaccinated

कोई परिवार तो कोई दोस्त संग पहुंचा टीका लगवाने

Mon, 21 Jun 2021 05:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
youth got vaccinated
चंबा में सैंपल लेता स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। कोरोना का टीका लगवाने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखा। सोमवार से ग्रामीण क्षेत्रों में ऑनलाइन बुकिंग का झंझट खत्म होने से युवाओं ने राहत की सांस ली। टीकाकरण केंद्रों में कई युवा अपने परिजनों, दोस्तों तो कई अकेले ही पहुंचे। युवाओं को टीका लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक आराम करने के बाद ही वहां से जाने दिया गया।
विज्ञापन

स्लॉट बुक करने का झंझट खत्म : तनिष
तनिष ठाकुर निवासी बनीखेत का कहना है कि वह अपनी माता के साथ टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के लिए पहुंची हैं। कहा कि पहले एक बार उन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण का प्रयास किया। लेकिन, वह विफल रहीं। अब स्लॉट बुक करने का झंझट खत्म होने से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

टीका पूरी तरह सुरक्षित : गुरंग
योगेश गुरंग ने कहा कि टीका लगवाने से पहले उनके मन में बहुत शंकाएं थी। लेकिन, कोरोना का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। लिहाजा, लोगों को अधिक से अधिक टीकाकरण करवाना चाहिए। कहा कि कोरोना काल में कोरोना नियमों का पालन कर ही संक्रमण से छुटकारा पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े नौ बजे लग गई लाइन : अंजलि
अंजलि ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के लिए पहुंचीं। टीकाकरण केंद्र में सुबह साढ़े नौ बजे से ही लाइनें लगनी शुरू हो गईं। उसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे उनका टीकाकरण हुआ। टीकाकरण को लेकर वह काफी उत्साहित दिखीं।

टीका लगवाने के लिए आएं आगे : संजीव
संजीव कुमार ने कहा कि परिजनों ने पहले ही टीकाकरण करवा लिया है। परिवार के सदस्यों ने उन्हें टीका लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। सोमवार को उन्होंने भी कोरोना का टीका लगवाया। कहा कि टीकाकरण करवाने के बाद कुछ अदद तक सुरक्षित हो जाते हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed