फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth commits suicide by hanging in Kiyani

कियाणी में युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Thu, 23 Dec 2021 07:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging in Kiyani
युवक के आत्महत्या मामले की जांच करते पुलिस कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती कियाणी पंचायत में बिहार के युवक ने किराये के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक की पहचान नितिश कुमार (19) पुत्र धनु महतो निवासी गांव चमथा (विघेल ) जिला बेगुसराय (बिहार) के रूप में हुई है। वह चंबा में मिस्त्री का काम करता था।
विज्ञापन

नितिश कियाणी में भाई के साथ किराये के मकान में रह रहा था। वीरवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो भाई ने दरवाजा खटखटाया। उसके बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। उसने जोर लगाकर दरवाजा खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था।
विज्ञापन

खिड़की से झांककर देखा तो युवक छत में लगी कड़ी से फंदा लगाकर लटक रहा था। उसने जैसे-तैसे दरवाजा खोलकर कमरे में प्रवेश किया। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चंबा थाना से पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि कियाणी में फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed