फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Young people give up their addiction and tell the side effects to others

युवा खुद नशा त्यागकर दूसरों को बताएं दुष्प्रभाव

Thu, 16 Jun 2022 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Young people give up their addiction and tell the side effects to others
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान महिला प्रशिक्षुओं को आ? - फोटो : Chamba
चंबा। युवा नशा त्यागकर लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। नशा युवा पीढ़ी का भविष्य और जीवन खराब कर रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 14 से 55 वर्ष के बीच 40 प्रतिशत तक युवा हैं। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए पुलिस महकमा प्रयासरत है। युवाओं में अनुशासन होना चाहिए। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों में शातिर युवक युवतियों को अपने निशाने पर रखकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। लिहाजा, किसी अज्ञात नंबर की कॉल को उन्हें ब्लैक लिस्ट में डाल दें। फेसबुक पर अपने प्रोफाइल को लॉक कर रखें। इस दौरान उन्होंने आपातकालीन सहायता नंबर 112, गुड़िया हेल्पलाइन नंबर 1515 और शक्ति एप को मोबाइल में डाउनलोड करने की सलाह भी दी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि अपराध के आधार पर ही उसका दंड निर्धारित होता है। लोगों में मिथ्या है कि कई बार मारपीट के मामले में पुलिस सीधे आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है। हालांकि, यदि मारपीट की शिकायत पर पीड़ित का मेडिकल करवाया जाता है और डॉक्टर गहरी चोटों का जिक्र करता है तो उसी आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस का भी दायरा निर्धारित है। सात वर्ष से कम की सजा संबंधी मामलों में पुलिस व्यक्ति को सीधे गिरफ्तार नहीं कर सकती है। कई मामलों में यदि लोगों को लगता है कि उन्हें न्याय नहीं मिला है तो न्यायालय के माध्यम से आदेश जारी करवाकर मामले की दोबारा जांच करवा सकते हैं। न्यायिक आदेश पर पुलिस को कई प्रकार की शक्तियां मिलती हैं। कहा कि वाहन चालकों के पास ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, प्रदूषण रिपोर्ट संबंधी सभी दस्तावेज होने और चालक के हेलमेट पहनने पर किसी प्रकार का चालान नहीं हो सकता है। इस अवसर पर उन्होंने युवतियों को आत्मरक्षा संबंधी जरूरी टिप्स भी दिए। वहीं प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यातिथि का स्वागत किया। इस मौके पर आईटीआई का समस्त स्टाफ और विभिन्न ट्रेडों के प्रशिक्षु मौजूद रहे।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रशिक्षु।संवाद

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रशिक्षु।संवाद- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed