फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workers will work in two shifts from tomorrow

कल से दो शिफ्टों में काम करेंगे कामगार

Sat, 21 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Workers will work in two shifts from tomorrow
चंबा। प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन कुठेड़ सीटू एवं भूमि कंपनी प्रबंधन के बीच यूनियन की ओर से उठाए गए कामगारों के मुद्दों पर गरोला में बैठक हुई। इसमें यूनियन ने काम दो शिफ्टों में करने और परियोजना में कार्यरत कामगार को चाय भत्ते के रूप में 300 रुपये हर माह दिए जाने की मांग उठाई। इस कंपनी प्रबंधन ने स्वीकार कर लिया। कामगारों ने सोमवार से दो शिफ्टों में कार्य करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन

सीटू महासचिव सुदेश ठाकुर ने बताया कि यूनियन पिछले दो माह से मांग कर रही थी कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और दुर्गम क्षेत्र को देखते हुए परियोजना में तीन शिफ्टों में कार्य करना मुश्किल है। आगामी बैठक में हर माह वेतन स्लिप वेतन मिलने से पहले देने, ईपीएफ और वेतन विसंगतियों को इसी माह दूर करने, परियोजना में कार्यरत सभी कामगारों को कानून के अनुसार मिलने वाली छुट्टियां देने, गत जुलाई 2021 से दो दिनों की वेतन कटौती का भुगतान जून के वेतन के साथ जुलाई में करने सहित अन्य मांगों पर चर्चा की जाएगी। बैठक में भूमि कंपनी के परियोजना के निदेशक रवि रंजन मिश्रा, मानव संसाधन विभाग प्रमुख सर्वानंद पांडे समेत यूनियन की ओर से यूनियन अध्यक्ष जीवन शर्मा, उपाध्यक्ष महेंद्र राणा, अशोक कुमार, विक्की भरद्वाज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed