{"_id":"64592c53bfea94f161014934","slug":"workers-should-be-posted-on-both-sides-of-the-grundi-agahar-road-chamba-news-c-19-1-146422-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: ग्रौंडी-अगाहर रास्ते के दोनों किनारों पर तैनात हों श्रमिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: ग्रौंडी-अगाहर रास्ते के दोनों किनारों पर तैनात हों श्रमिक
Mon, 08 May 2023 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 08 May 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। सैरी (करोंटू) घार से ठीक नीचे ग्रौंडी और अगाहर के रास्ते पर दो-दो मनरेगा श्रमिकों को सुरक्षा के लिहाज से रास्तों के दोनों किनारों पर तैनात करने का नायब तहसीलदार धरवाला ने पंचायत प्रतिनिधि को सुझाव दिया है। इतना ही नहीं घार के साथ लगते गांवों के लोगों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी गई है जिससे भारी बारिश और तूफान के दौरान घार के चलने पर किसी प्रकार की अनहोनी घटना न हो। बता दें कि मौके पर पहुंचे पटवारी ने अपनी रिपोर्ट में दर्शाया कि बलोठ पंचायत के गांव सेरी प्रथम, द्वितीय, उसलाड़ और अखल में रहना ग्रामीणों के लिए सुरक्षित नहीं है। लोगों को हिदायत दी है कि घार से आने वाले पत्थरों के कारण 500 मीटर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। ऐसी विकट परिस्थिति में ग्रामीणों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
ग्राम पंचायत बलौठ के सैरीघार से चार दिन से हो रहे भूस्खलन से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ चुकी है। ग्रामीण मजबूरी में पंचायतघर और स्कूल भवन में रातें गुजारने के लिए विवश हैं। ग्रामीणों में रोष है कि प्रशासन को इसके बारे में अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान करवाने के लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
दो मई को बलोठ घार से हुए भूस्खलन की जद में आने से नवनिर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के एक कमरे और रसोईघर को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है। इसकी पटवारी ने रिपोर्ट तैयार कर नायब तसीलदार को भेजी है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान बलोठ देवराज ने बताया कि चार गांवों के लोगों को पंचायतघर और स्कूल में शरण लेनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करवाने की मांग की है।
नायब तहसीलदार धरवाला भूपेंद्र कश्यप ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों को घार के नीचे से होकर गुजरने वाले रास्ते के दोनों किनारों पर मनरेगा श्रमिकों को तैनात करने का सुझाव दिया गया है जिससे किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना न हो सके। बहरहाल, घार संबंधित रिपोर्ट उपमंडलाधिकारी नागरिक को भेजी गई है।