{"_id":"65846df32bd62f35d00bae66","slug":"workers-arrived-to-lay-sewerage-line-people-stopped-the-work-chamba-news-c-88-1-cmb1003-14813-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीवरेज लाइन डालने पहुंचे मजदूर, लोगों ने रोक दिया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीवरेज लाइन डालने पहुंचे मजदूर, लोगों ने रोक दिया काम
Thu, 21 Dec 2023 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंबा। शहर के हरदासपुरा वार्ड के मोहल्ला मुगला में सीवरेज लाइन के विरोध में स्थानीय लोग खड़े हो गए हैं।
वीरवार को ठेकेदार ने काम शुरू करने के लिए मजदूरों को भेज दिया तो स्थानीय लोगों ने इसका विरोध जताते हुए काम शुरू नहीं होने दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां से सीवरेज लाइन बिछाने के विभाग प्रयास कर रहा है, वहां लोगों के उपजाऊ खेत हैं। साथ ही इस सीवरेज लाइन से उन्हें कोई फायदा भी नहीं मिला है। स्थानीय लोगों का विरोध इतना बढ़ गया कि मौके पर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को आना पड़ा। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग के अनुसार कार्य को बंद करवा दिया है।
स्थानीय लोगों में मुकेश कुमार, जनकराज, राहुल कुमार, रोहित कुमार, पंकज कुमार, जनक राज, सुजल कुमार और पीयूष कुमार ने कहा कि उनके घरों के पास लाइनें बिछाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि रसूखदार लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसा कार्य किया जा रहा है। बताया कि विभाग खेतों के बीच से सीवरेज लाइन बिछाने की योजना बना रहा है। इसका वे विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है कि इस कार्य को बंद किया जाए। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मामले को लेकर वे उपायुक्त को भी ज्ञापन सौंपेंगे।
--
जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक भारद्वाज ने कहा कि मामले के बारे में सूचना मिली थी। मौके पर निरीक्षण किया गया था। लोग सीवरेज लाइन का विरोध कर रहे हैं। इस बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी। लोगों की अनुमति के बिना विभाग सीवरेज लाइन नहीं बिछाएगा।