{"_id":"6a2c3c9e2875d25e8704e1fc","slug":"worker-injured-after-falling-while-repairing-power-line-chamba-news-c-88-1-cmb1003-186510-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिजली लाइन ठीक करते समय गिरने से कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिजली लाइन ठीक करते समय गिरने से कर्मचारी घायल
Fri, 12 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बिजली बोर्ड उपमंडल चंबा द्वितीय के चनेड़ अनुभाग के तहत भनौता में बिजली लाइन दुरुस्त करते समय एक कर्मचारी गिरने से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार सुबह हुई।
घायल का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल की पहचान अभिषेक पुत्र राजेंद्र गोस्वामी निवासी सरू उदयपुर तहसील चंबा के रूप में हुई। बोर्ड की टीम भनौता गांव में बिजली लाइन को ठीक करने गई थी। इस दौरान अभिषेक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए और कार्य करते वक्त अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इससे उनकी बाजू और सिर पर चोटें आई हैं। अन्य सहयोगियों ने उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दाखिल कर लिया गया है। सहायक अभियंता अजय कुमार ने बताया कि कार्य करते वक्त एक कर्मचारी गिरने से घायल हुआ है। संवाद