फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Worker engaged in house construction work dies after falling from second floor, Accident in Sarol, Tanda referred from Chamba Medical College, died on the way, chamba news

गृह निर्माण कार्य में लगे मजदूर की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत

Sun, 13 Jun 2021 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Worker engaged in house construction work dies after falling from second floor, Accident in Sarol, Tanda referred from Chamba Medical College, died on the way, chamba news
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती सरोल पंचायत में गृह निर्माण में मजदूरी कर रहे युवक की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बंटू (28) पुत्र चमन सिंह निवासी गांव तृणहा डाकघर सिंगी के रूप में हुई है। जो शनिवार को सरोल में गृह निर्माण के कार्य में मजदूरी कर रहा था। जब वह रेत लेकर दूसरी मंजिल पर जा रहा था। उसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह छत से नीचे गिर गया। घायल अवस्था में उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन एंबुलेंस के जरिये उसे लेकर टांडा के लिए रवाना हो गए। लेकिन, नुरपूर के पास युवक ने अपनी दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की फौरी सहायता प्रदान की गई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि गृह निर्माण कार्य में लगे युवक की दूसरी मंजिल से गिरने से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed