{"_id":"6058c8848ebc3ec8be5560b5","slug":"worker-dies-due-to-landslide-chamba-news-sml3651637142","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन की चपेट में आने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। तुंदाह-बन्नी सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्ण चंद निवासी गांव चुलाड़ के रूप में हुई है। पूर्ण चंद ठेकेदार के पास लेबर के रूप में काम कर रहा था।
रविवार शाम को जब वह अपने अन्य साथियों के साथ सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था तो उसी दौरान सड़क के साथ लगती पहाड़ी से अचानक भूस्खलन हुआ। मजदूर भूस्खलन के मलबे के साथ 35 मीटर नीचे खाई में लुढ़क गया। जबकि, उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूर मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। उन्होंने नाले में उतर कर पूर्ण चंद को मलबे से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भरमौर पहुंचाया।
यहां पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही अन्य मजदूरों के बयान भी कलमबद्ध किए। अतिरिक्त थाना प्रभारी भरमौर रविंद्र कुमार ने बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।