फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   work stop by youth in holi project

कुठेड़ में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना का काम करवाया बंद

Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
work stop by youth in holi project
होली (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र होली के तहत ग्राम पंचायत कुुठेड़ में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना का काम युवक मंडल चन्हौता के पदाधिकारियों ने बंद करवा दिया है। एडिट फॉर के समीप युवक मंडल के पदाधिकारियों ने इस दौरान उग्र प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवक मंडल के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी यहां परियोजना का निर्माण कर रही है। लेकिन, प्रभावित पंचायतों के युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे भरमौर प्रशासन से भी गुहार लगा चुके हैं। मगर प्रशासन ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

युवक मंडल के पदाधिकारियों ने कंपनी को चेताया कि क्षेत्र में कंपनी की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। युवक मंडल के सचिव सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि रोजगार को लेकर कंपनी से भी आग्रह किया गया। शुरूआती दौर में कंपनी ने रोजगार देने का आश्वासन दिया। लेकिन अब कंपनी मुखर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कंपनी अगर उनकी मांगों को नहीं पूरा करती है, तो वे प्रदर्शन को और तेज करेंगे। युवक मंडल के सदस्य रोहित का कहना है कि सरकार ने पहले भी कंपनियों को आदेशित किया है कि परियोजना प्रभावित क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय लोगों को रोजगार दिया जाए। लेकिन कंपनी सरकार के इन निर्देशों की अवहेलना कर रही है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले में हस्तक्षेप कर प्रभावितों को उनका हल दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed