{"_id":"6592f3e147ec7cda380bd1ef","slug":"work-of-26-link-roads-in-progress-in-bhatiat-vis-area-pathania-chamba-news-c-88-1-cmb1003-15633-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटियात विस क्षेत्र में प्रगति पर 26 संपर्क सड़कों का काम : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भटियात विस क्षेत्र में प्रगति पर 26 संपर्क सड़कों का काम : पठानिया
चंबा। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने घटासनी पंचायत में लगभग एक करोड़ से बनने वाले तुलड़-कुडेरा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह मार्ग बनने से तुलड़, कुडेरा, बासी, बनोई गांव की 2000 से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा। संपर्क मार्ग को बनोई गांव तक विस्तार दिया जाएगा। पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में ही 26 संपर्क सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इन सड़क परियोजनाओं पर 134 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। उन्होंने कहा कि जून 2027 तक भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क सुविधा से वंचित सभी गांव को प्राथमिकता के आधार पर जोड़ा जाएगा। कहा कि ककीरा के लिए लगभग 24 करोड़ से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को जल्द स्वीकृति दी जाएगी। ऊपरली और निचली बडिंगी गांव को एक करोड़ 18 लाख की राशि से निर्मित होने वाली नई पेयजल योजना का भी जल्द लोकार्पण होगा। इस योजना के तहत 90 प्रतिशत से अधिक कार्य को संपूर्ण कर लिया गया है। पठानिया ने सड़क निर्माण को लेकर लोगों से भूमि दान देने का आग्रह भी किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान स्वेच्छा से भूमि दान करने वाले लोगों को शाॅल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इसके बाद पठानिया ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इनमें अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।