फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women's grand dance will be held in Minjar fair

मिंजर मेले में होगी महिलाओं की महा नाटी

Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Women's grand dance will be held in Minjar fair
चंबा। मिंजर मेले में महिलाओं की महा नाटी का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों में जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह बात उपायुक्त डीसी राणा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कार्यबल की बैठक की समीक्षा करते हुए कही। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से नृत्य, नाटक, पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन आदि प्रतियोगिताएं करवाई जाएं। कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मिंजर मेले में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को थीम विषय के रूप में शामिल किया गया है। मेले में आयोजित किए जाने वाली महिलाओं की महा नाटी में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी सहभागिता सुनिश्चित बनाएंगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले के चयनित विकास खंडों में महिला स्वच्छता, एनीमिया और दो साल तक के बच्चों पर जागरुकता अभियान के लिए स्वास्थ्य, आयुर्वेदिक, शिक्षा, ग्रामीण विभाग और पंचायतीराज संस्थाएं आपसी समन्वय स्थापित कर 28 जून, 28 जुलाई, 28 अगस्त और 28 सितंबर को योजना के तहत निर्धारित गतिविधियां आयोजित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कम लिंगानुपात वाली पंचायतों को चिह्नित करने के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग को जिले की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को चयनित करने के निर्देश दिए। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी को भी निर्देश दिए कि रेडक्रॉस मेले के दौरान हेल्दी बेबी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाए। कहा कि नौवीं से 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट करने वाली 100 छात्राओं को वित्तीय सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed