फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women need to be aware to avoid exploitation

शोषण से बचने के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी

Fri, 14 Oct 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Women need to be aware to avoid exploitation
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या चंबा में अपराजिता कार्यक्रम के बाद प्रधानाचार्य के साथ छा? - फोटो : Chamba
चंबा। शोषण से बचने के लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य राजेश कश्यप ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि युवावस्था के दौरान भावुकता में किए गए निर्णय से बाद में पछताना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे दो जिंदगियां खराब हो जाती हैं। कहा कि घरेलू हिंसा का मूल कारण नशा है। जिले में अधिकांश होने वाली दुर्घटनाओं के पीछे नशा ही मुख्य वजह रहता है। उन्होंने छात्राओं को अपने परिवार, आसपड़ोस और गांव के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने की बात कही।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक प्रशांत कुमार ने कहा कि छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए जिससे उनका संपूर्ण विकास हो सके। उन्होंने युवावस्था में शरीर में होने वाले मानसिक और शारीरिक बदलावों, पोषाहार, एनीमिया, कसरत आदि को लेकर भी युवाओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी बीमारी के लक्षण दिखने पर बिना समय गंवाए चिकित्सक के पास चेकअप करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवा भविष्य का भारत है। आज की महिलाएं कहीं भी पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम के जरिये स्वस्थ शरीर, पोषाहार सहित अन्य कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। ऐसे जागरुकता कार्यक्रम होते रहने चाहिए। -अंजलि शर्मा
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम की तर्ज पर अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होने चाहिए जिससे उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिल सके। - निर्जला ठाकुर
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से अपनी मंजिल हासिल करने के बारे में बताया गया। इसके अलावा महिला सशक्तीकरण पर भी जानकारी मिली। - प्रियंका कुमारी

नशा हादसों और घरेलू हिंसा का कारण बनता है। कार्यक्रम में अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी मिली। कई महत्वपूर्ण जानकारियों का पता नहीं था। -खुशी ठाकुर

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या चंबा में अपराजिता कार्यक्रम में बैठीं छात्राएं।संवाद

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या चंबा में अपराजिता कार्यक्रम में बैठीं छात्राएं।संवाद- फोटो : Chamba

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed