फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Women face every difficulty by becoming Aparajita

Chamba News: अपराजिता बनकर हर मुश्किल का सामना करें महिलाएं

Fri, 24 Mar 2023 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Women face every difficulty by becoming Aparajita
चंबा के जनजातीय भवन बालू में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान चंबा कॉलेज की छात्राएं।संवाद - फोटो : चंबा के जनजातीय भवन बालू में अपराजिता कार्यक्रम के दौरान चंबा कॉलेज की छात्राएं।संवाद
चंबा। महिला अपराजिता बनकर जहां हर मुश्किल का सामना कर सकती है वहीं किसी भी मुकाम को हासिल करना उसके लिए मुमकिन है। यह बात अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जनजातीय भवन बालू में आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान पोषण अभियान के समन्वयक मनोहर कुमार ने छात्राओं से कही। कहा कि किशोरियों को खुद को स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक आहार अधिक से अधिक खाना चाहिए। इससे जहां उनका शरीर मजबूत होगा वहीं शरीर मजबूत होने से उनके इरादे भी मजबूत बनेंगे। ऐसी मजबूत महिला को कोई भी परास्त नहीं कर सकता। इसलिए हरेक महिला को स्वस्थ शरीर के साथ मजबूत इरादे रखने चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में भी पूरी जानकारी होनी चाहिए। कहा कि आज जिस तरह लड़कियों का शिक्षित होना जरूरी है उसी तरह स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को साइबर क्राइम से लेकर महिला अपराध से बचने की जानकारी भी दी।
विज्ञापन


अमर उजाला का अपराजिता कार्यक्रम काफी अच्छा अभियान है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने और खुद के पैरों पर खड़े होने का मौका मिलता है। अमर उजाला को और ऐसे कार्यक्रम करवाने चाहिए। शिवानी राठौर
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से ऐसे कार्यक्रम और करवाए जाने चाहिए। इससे महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनती हैं। उन्हें अपने अधिकारों को जानने का मौका मिलता है। -बंशिता रुलेखा युवती
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौर में महिलाओं के अधिकारों को समझना बहुत जरूरी है। महिला कहीं न कहीं मानसिक प्रताड़ना का शिकार होने के कारण पीछे रह रही हैं। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को नई ऊर्जा मिलती है। -सिमरन गौतम

ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को जागरूक बनाते हैं। अपने हक की लड़ाई लड़ने के बारे में प्रेरणास्त्रोत बनते हैं। ऐसे कार्यक्रम अन्य संस्थाओं को भी आयोजित करने चाहिए जिससे महिला शक्ति को आगे आने का मौका मिले। विशाखा बरियाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed