{"_id":"5f6a23c28ebc3ee2fd00bd2f","slug":"women-died-due-to-fall-in-chamba-jadda-village-chamba-news-sml3459500128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर के बल गिरने से जड्डा गांव की महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर के बल गिरने से जड्डा गांव की महिला की मौत
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत बकाण के गांव जड्ड़ा में नेपाली मूल की महिला की गिरने से मौत हो गई। शव का मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नेपाली मूल की महिला सुष्मिता पत्नी दीपक ग्राम पंचायत बकाण के गांव जड्डा में किराये का मकान लेकर रह रहते थे। देर रात घर के पास ही महिला संतुलन बिगड़ने से सिर के बल करीब आठ फीट नीचे पत्थर पर जा गिर गई। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं।
इसके बाद दीपक ने गांव की एक अन्य महिला के सहयोग से महिला को कमरे तक पहुंचा। महिला के हरकत न करने पर उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पड़ोसी मौके पर पहुंचें। उन्होंने महिला को देख कर पुलिस को इस बारे में सूचित किया। आधी रात मौके पर एसएचओ चंबा शकीनी कपूर की अगुवाई में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
दुर्घटना का जायजा लेने के लिए एडिशनल एसपी चंबा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने लोगों की मदद से शव को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। यहां पर मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
एसएचओ चंबा शकीनी कपूर ने बताया कि जड्डा गांव में महिला की गिरने से मौत हो गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है।