{"_id":"5defc8bd8ebc3e87fc6b7d2e","slug":"women-chamba-shouting-police-chamba-news-sml3172042197","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त महिला ने बीच सड़क जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत्त महिला ने बीच सड़क जमकर किया हंगामा
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के सुल्तानपुर वार्ड में सोमवार रात को नशे में धुत महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला नशे के इतनी टल्ली हो चुकी थी कि उसे पता ही नहीं चल रहा था कि वह क्या कर रही है। माई का बाग मोहल्ले में महिला ने जमकर हंगामा किया। जिस किसी ने भी महिला को सड़क के बीच से हटाने का प्रयास किया, उसे महिला से गालियां सुननी पड़ी।
महिला के गाली गलौज से मोहल्लावासी इतने तंग हो गए कि उन्होंने एसपी चंबा से महिला की शिकायत कर दी। एसपी ने सुल्तानपुर चौकी की पुलिस टीम को मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को घर भेजा। पहले तो महिला सड़क से हटने को तैैयार ही नहीं हो रही थी। जब पुलिस ने उसे जबरन वहां से हटाने का प्रयास किया तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया।
इसके बाद महिला के परिजनों को बुलाकर उसे घर भेजा। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोहल्ले में अवैध शराब बेचने का कारोबार चल रहा है। इसकी वजह से आए दिन यहां पर कोई न कोई शराबी हंगामा कर देता है। अधीक्षक डॉ. मोनिका से मांग की कि माई का बाग मोहल्ला में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।