{"_id":"1c927ed796ce86b0da614fa0a5c5a2e7","slug":"woman-muder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांच की बोतल मारकर किया था महिला का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांच की बोतल मारकर किया था महिला का कत्ल
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में बेटे ने मां को कांच की बोतल से ही मौत के घाट उतारा था। कांच की बोतल से हमला होने के दो से चार घंटे के बीच महिला की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि महिला के शरीर से अत्यधिक खून बह गया था जिस कारण उसने दम तोड़ दिया। विशेषज्ञों की टीम ने महिला से दुष्कर्म पर अपने विचार नहीं दिए। पुलिस को शव से बरामद सभी नमूने फोरेंसिक लैब में ले जाने की सलाह दी है। इससे पूर्व पुलिस पूछताछ में आरोपी चुनी लाल उर्फ कमल ने दुष्कर्म की बात कबूल की थी।
विज्ञापन
उसके बाद इस बात की पुष्टि के लिए पुलिस शव को लेकर होली से टांडा पहुंच गई, लेकिन चिकित्सकों ने भी कबूलनामे पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। पुलिस को अब फोरेंसिक एक्सपर्ट की राय लेनी पड़ेगी। गौरतलब है कि 22 जनवरी की रात को नशे में धुत्त चुनी लाल ने होली के अंदलाग्रां में अपनी मां का कत्ल कर दिया था। चुनी लाल पर आरोप है कि उसने कांच की बोतल अपनी मां को घोंप दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने 23 जनवरी को चुनी लाल को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में उसने दुष्कर्म की बात कबूल की जिसके बाद पुलिस विशेषज्ञ की राय के लिए शव के साथ भटकती रही।
विज्ञापन
महिला का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार दोनों 25 जनवरी को कांगड़ा में ही हुआ। पुलिस ने फिलहाल आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है और इस पूरे केस की छानबीन दुष्कर्म के आरोप के इर्द-गिर्द घूम रही है। जांच अधिकारी प्रीतम शर्मा के अनुसार शव अर्धनग्न अवस्था में बिस्तर से बरामद हुआ। इसी वजह से पुलिस विशेषज्ञ की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाना चाहती थी और अब बिसरा व मौके से मिले सभी सुबूत फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
डीएसपी वीर बहादुर का कहना है कि महिला की मौत बोतल के जख्म से हुई थी। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम में हो गई है। पुलिस अब इस केस में फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लेगी ताकि पूरे केस से जुड़े सभी पहलू खुल पाएं। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी के बयान अनुसार केस की छानबीन कर रही है।