{"_id":"117c7231fd3b3696f4e2a383c0d4d60c","slug":"woman-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से महिला घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा बस स्टैंड में खड़ी महिला को निगम के चालक ने बस से टक्कर मार दी। इससे महिला को काफी चोट आई है। पीड़ित महिला आत्मो देवी पत्नी देवी सिंह निवासी हरदासपुरा ने अपने बयान में बताया कि जब वह चंबा बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी तभी वहां पर निगम की बस एचपी-73-0688 का चालक आगे पीछे कर रहा था, लेकिन चालक ने लापरवाही बरतते हुए सीधे बस से उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान के आधार पर बस चालक पर मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन