फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Woman grazing sheep and goats beaten with stick, case registered

Chamba News: भेड़-बकरियां चरा रही महिला को डंडे से पीटा, केस दर्ज

Fri, 22 Dec 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 22 Dec 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Woman grazing sheep and goats beaten with stick, case registered
चंबा। पहाड़ी पर स्थित अपने खेत में भेड़-बकरियां चरा रही महिला को व्यक्ति ने डंडे से पिटाई कर घायल कर दिया। महिला के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित ने पुलिस थाना चंबा में घटना के बारे में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित वीना देवी पत्नी बाल कृष्ण गांव प्रीणा ने बताया कि वीरवार दोपहर को ढाई बजे पहाड़ी पर स्थित अपने खेत में भेड़-बकरियां चरा रही थीं। उसी दौरान रसीद मोहम्मद निवासी प्रीणा हाथ में छड़ी लेकर मौके पर पहुंचा। उसने महिला पर उसकी भेड़ें चुराने का आरोप लगाया। महिला के मना करने पर आरोपी ने उसका रास्ता रोक कर डंडे से उसकी पिटना शुरू कर दी। साथ ही गाची-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। महिला के चीखने-चिल्लाने पर व्यक्ति मौके से भाग गया। पीड़ित ने पुलिस में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed