फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Without snowfall, tourist city Dalhousie is deserted, business limited

Chamba News: बिना बर्फबारी पर्यटन नगरी डलहौजी सूनी, कारोबार सिमटा

Sun, 07 Jan 2024 10:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
Without snowfall, tourist city Dalhousie is deserted, business limited
डलहौजी (चंबा)। नए साल के जश्न के बाद पर्यटन नगरी डलहौजी अब सूनी हो गई है। इसके चलते यहां पर्यटन कारोबार भी सिमट गया है। नए साल के मौके पर जहां डलहौजी के सभी होटल पैक थे लेकिन अब यह होटल खाली हो गए हैं। महज 25 से 25 प्रतिशत ही ऑक्यूपेंसी रह गई है। पर्यटन कारोबार के लिए होटलियर्स को इस बार मौसम का साथ भी नहीं मिल रहा है। जहां इन दिनों डलहौजी की वादियां और सड़कें बर्फ के फाहों से सफेद हुआ करती थीं, वे इस बार हरी-भरी ही हैं। बर्फबारी न होने के कारण होटलियर्स को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर डलहौजी में पर्यटकों की खासी आमद रही। 23 दिसंबर से लेकर 26 जनवरी तक यहां ऑक्यूपेंसी 60 से 70 प्रतिशत रही तो वहीं, नए साल के आगमन पर शत प्रतिशत पर्यटन नगरी पैक हो गई। तीन जनवरी तक यहां पर्यटक रहे लेकिन अब पर्यटकों की रौनक डलहौजी से गायब हो गई है। होटल एसोसिएशन के महासचिव हरप्रीत ने बताया कि इस बार क्रिसमस और नए साल के मौके पर पर्यटक उमड़े। कहा कि व्हाइट क्रिसमस की आस भी इस बार पूरी नहीं हुई। जबकि नए साल के मौके पर बर्फबारी नहीं हुई। बताया कि जनवरी के पहले सप्ताह में बर्फबारी होती थी। इससे पर्यटकों की आवाजाही रहती थी लेकिन इस बार अब तक बर्फबारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed