फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   with drug

बाईक में चिट्टा लेकर जा रहा कांगड़ा का युवक चंबा में हुआ गिरफ्तार

Sun, 13 Sep 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
with drug
चंबा। बाइक में चिट्टा लेकर जा रहे कांगड़ा के युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक से पुलिस ने 2.8 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे को जब्त करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस सोमवार को चंबा कोर्ट में पेश करेगी। सुल्तानपुर पुलिस चौकी की टीम ने एएसआई कुलदीप की अगुवाई में रविवार को ओबड़ी के पास नाका लगाया था। नाके पर कांगड़ा निवासी युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि युवक ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे भागने से पहले ही काबू कर लिया।
विज्ञापन

रविवार को सुल्तानपुर चौकी की पुलिस टीम ने ओबड़ी के पास नाका लगाया। नाके में हर वाहन की जांच पड़ताल की जा रही थी। उसी दौरान नरेश सिंह पुत्र तरसेम सिंह निवासी बरिंडा (कांगड़ा) बाइक लेकर ओबड़ी पहुंचा। उसे चेकिंग के लिए रोका तो युवक हड़बड़ा गया। इससे पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास सफेद रंग का पाउडर बरामद हुआ। इसे पुलिस ने नशा जांच उपकरण के साथ जांचा। जांच के दौरान सफेद पाउडर चिट्टा निकला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। साथ ही बाइक में सवार युवक को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से चिट्टे को लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि इस बात का पता लगाया जा सके कि युवक चंबा में चिट्टा कहां से लेकर आया। इस मामले में ओर भी लोग जुड़े हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक एस अरूल कुमार ने बताया कि ओबड़ी में पुलिस ने चिट्टा पकड़ा है। पुलिस मामले में आगामी कार्यवाही कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed