फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Winners of block level speech competition honored

खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी सम्मानित

Thu, 14 Oct 2021 07:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Winners of block level speech competition honored
चंबा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरू चंबा में वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। सम्मान समारोह में स्वच्छ विद्यालय स्वच्छ भारत और नशा निषेध विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान पर रहने वाले प्राथमिक विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को मुख्यातिथि की ओर से टोपी, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मीडिया को ऑर्डिनेटर डॉ. कविता बिजलवान ने लोगों की विद्यालय में सक्रिय सहभागिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि युवाओं में आजकल मादक द्रव्यों के उपयोग का प्रचलन बढ़ता जा रहा है, जबकि मादक द्रव्यों के प्रयोग से व्यक्ति के शरीर की इंद्रियां शिथिल हो जाती हैं। नशे की आदत चोरी और लूटपाट के लिए भी प्रोत्साहन देती हैं। इससे समाज में अपराध बढ़ते हैं। नशे से अवसाद बढ़ता है, शरीर रोग ग्रस्त होता है। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी को 1000 रुपये, द्वितीय को 800 रुपये, तृतीय प्रतिभागी को 500 तथा चतुर्थ पुरस्कार पाने वाले को 300 रुपये पुरस्कार के तौर पर बैंक अकाउंट में डाली जाएगी। इस अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कियाणी, चुवाड़ी, सलूणी दीपक शर्मा एसडीओ समग्र शिक्षा मनोज ठाकुर, बिम्मी सूर्या, रविंद्र ठाकुर प्रवक्ता डाइट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर पर यह प्रतिभागी रहे प्रथम
भाषण प्रतियोगिता में बनीखेत खंड से भरेड़ा स्कूल के विनय जसवाल, भरमौर के हनीष कुमार, चंबा से भूमिका, चुवाड़ी से आराध्य शर्मा, गरोला से रिशव, गैहरा से नव्या, हरदासपुरा से अवि कुकरेजा, कल्हेल से खनक, कियाणी से निखिल, मैहला से युवान, सलूणी से यशस्वी ठाकुर, सिहुंता से पीयूष कुमार, सुंडला से मानवी ठाकुर, तीसा रिदिमा ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में बनीखेत खंड से आरुषि शर्मा, भरमौर से नायरा ठाकुर, चंबा से देवांशी, चुवाड़ी से संचिता, गरोला से दिव्याना हीर, गैहरा से अंकित कुमार, हरदासपुरा से मीनाक्षी, कल्हेल से अक्षिता, कियाणी से अक्षित बढ़ोतरा, मैहला-2 से अपराजिता ठाकुर, सलूणी से मन्नत कुमार, सिहुंता से पलक, सुंडला से साक्षी कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया।
पंकज सलारिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed