फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will protest if teachers are not posted

Chamba News: शिक्षकों की तैनाती नहीं की तो करेंगे आंदोलन

Mon, 28 Aug 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 28 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Will protest if teachers are not posted
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अथेड़ में शिक्षकों की कमी विद्यार्थियों के भविष्य पर भारी पड़ रही है। वर्तमान में स्थिति ऐसी है कि विद्यार्थी स्कूल में प्रवेश तो ले रहे हैं लेकिन स्टाफ की कमी के कारण स्कूल भी छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रिक्त पदों को भरने के बारे में सरकार और विभाग से कई बार मांग की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक टीजीटी कला, टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, अंग्रेजी प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान, रसायन विभाग और शारीरिक शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में इन महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई करने में बच्चों को दिक्कत हो रही है। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेंद्र कुमार, पंचायत समिति सदस्य विजय कुमार, पंचायत प्रधान अथेड़ अंजू देवी सहित ग्रामीणों उमेश कुमार और सुरेश कुमार ने बताया कि सरकार ने स्कूल में वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाएं तो शुरू की हैं लेकिन अध्यापकों की तैनाती नहीं की जा रही है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में काफी दिक्कत हो रही है। सोमवार को उन्होंने उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ज्ञापन सौंपा। साथ ही मांग की है कि 20 दिनों के भीतर अध्यापकों की तैनाती की जाए अन्यथा उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि इसके बारे में ग्रामीण उनसे मिले हैं। कहा कि जल्द अध्यापकों की तैनाती करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed