फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Why is the fee increasing in the school running in NHPC building?

Chamba News: एनएचपीसी के भवन में चल रहा स्कूल में फीस बढ़ोतरी क्यों

Wed, 27 Mar 2024 06:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Mar 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Why is the fee increasing in the school running in NHPC building?
एनएचपीसी के भवन में चल रहा स्कूल में फीस बढ़ोतरी क्यों
विज्ञापन

अभिभावकों ने डीएवी सुरंगानी प्रबंधन से पूछा सवाल, तूल पकड़ने लगा फीस बढ़ाने का मामला
अभिभावक बोले - बिजली और पानी भी एनएचपीसी का हो रहा इस्तेमाल, वापस हो फीस वृद्धि

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। डीएवी स्कूल सुरंगाणी की ओर से की गई फीस बढ़ोतरी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बढ़ाई गई फीस के विरोध में अभिभावक खासे नाराज हैं। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन से सवाल पूछा है जब स्कूल एनएचपीसी की बिल्डिंग में चल रहा है, बिजली और पानी भी एनएचपीसी का प्रयोग में किया जा रहा है तो फिर यह फीस बढ़ोतरी क्यों। इस मामले को लेकर अभिभावक बुधवार को एनएचपीसी के अधिकारियों से भी मिले। उन्होंने एनएचपीसी प्रबंधन से मांग की है कि इस फीस बढ़ोतरी पर रोक लगाई जाए और पूर्व की तर्ज पर ही फीस अभिभावकों से वसूली जाए। अभिभावकों में अजय भारद्वाज, भारती देवी, सूरज कुमार, इरशाद खान, पिंकू गुप्ता और राकेश कुमार का कहना है कि पहले इस स्कूल को बैरास्यूल नाम दिया गया था। उस वक्त बेहद कम फीस वसूली जाती थी, मगर जब से बिल्डिंग में डीएवी का तमगा लगा है, तब से हर साल फीस बढ़ोतरी की जा रही है। यह उन्हें स्वीकार नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि क्षेत्र में रोजगार के साधन भी कम हैं। ऐसे में अधिक फीस चुकाने में वे असमर्थ हैं। उन्होंने डीएवी प्रबंधन को चेताया है कि फीस बढ़ोतरी को वापस लिया जाए, अन्यथा उन्हें मजबूरन आंदोलन की राह पर चलना पड़ेगा।

--
डीएवी स्कूल सुरंगाणी के प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने कहा कि फीस में बढ़ोतरी नियमों के अनुरूप ही की गई है। कहा कि दस प्रतिशत से कम बढ़ोतरी की गई है। बताया कि कुछ लोग अपने स्वार्थ पूरा न होने पर यह मामला उठा रहे हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed