{"_id":"69f782456ce4629557039a97","slug":"when-the-mountains-were-hot-dalhousie-provided-a-soothing-shade-chamba-news-c-88-1-cmb1003-182342-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पहाड़ तपे तो डलहौजी ने दी सुकून की छांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पहाड़ तपे तो डलहौजी ने दी सुकून की छांव
Sun, 03 May 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 03 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटन नगरी पहुंचे मेहमान
आने वाले दिनों में सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी की उम्मीद से खिले कारोबारी
बोले- स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के बाद पर्यटन कारोबार को लग सकते हैं पंख
संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। मैदानों की झुलसाती गर्मी ने रफ्तार पकड़ी तो डलहौजी की वादियों ने सुकून का दरवाजा खोल दिया। पर्यटन नगरी की ठंडी हवा और हरियाली मेहमानों को अपनी ओर खींचने लगी है।
पहाड़ कुछ समय पहले तक शांत थे, वहां अब कदमों की आहट और मुस्कुराहटों की गूंज लौट रही है। मौसम की नरमी और नजारों की ताजगी के बीच डलहौजी एक बार फिर गर्मी से भागते लोगों के लिए राहत का सबसे भरोसेमंद ठिकाना बनता नजर आ रहा है।
पर्यटन नगरी में शनिवार से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज हुई। मई की शुरुआत में हालांकि पर्यटकों की ज्यादा भीड़ नहीं है लेकिन आने वाले दिनों में मैदानी इलाकों के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने से धीरे धीरे पर्यटन सीजन रफ्तार पकड़ सकता है। शनिवार से गुजरात, महाराष्ट्र और पड़ोसी राज्यों से आने वाले पर्यटकों की चहल-पहल दिखाई दी। गांधी चौक और सुभाष चौक पर पर्यटक खुशनुमा मौसम का आनंद उठाते नजर आए। आने वाले दिनों में पर्यटन व्यवसाय रफ्तार पकड़ेगा।
विज्ञापन
मुंबई से डलहौजी घूमने आए पर्यटक अभिराज ने बताया कि वह पहली बार अपने परिवार के साथ डलहौजी आए हैं। यहां की हरियाली और मौसम उनको काफी अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि यहां की सड़कों के हालात को सुधारने की जरूरत है। यहां पार्किंग स्थल भी बनाए जाने चाहिए। उन्होंने बताया कि उनको डलहौजी में पुलिस का बर्ताव बहुत ही मधुर लगा।
-- नहीं दिखी ट्रैफिक जाम की समस्या
पर्यटन नगरी में गर्मियों के सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से देखने को मिल रही है। इस बार शनिवार को पर्यटकों की गाड़ियों की संख्या में बढ़ोतरी होने बावजूद वन वे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों कहीं भी ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं दिखी। ट्रैफिक पुलिस सभी मुख्य स्थानों और अन्य सड़कों पर मुस्तैद दिखाई दी। डीएसपी मयंक शर्मा ने बताया कि गर्मियों के सीजन शुरू होने से ट्रैफिक व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के अतिरिक्त 12 जवान आ गए हैं। उन्होंने डलहौजी पुलिस पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए हमेशा तत्पर है।