फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   When the lines got jammed, drinking water was arranged by laying plastic pipes for three kilometers.

Chamba News: लाइनें जाम हो गईं तो तीन किमी तक प्लास्टिक के पाइप डाल कर लिया पीने के पानी का जुगाड़

Thu, 21 Dec 2023 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 21 Dec 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
When the lines got jammed, drinking water was arranged by laying plastic pipes for three kilometers.
चंबा में पांगी के मूर्छ गांव में स्वंय पानी की  पाईप को बिछाने में जुटे ग्रामीण।संवाद
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में कड़ाके की ठंड पड़ने से पेयजल पाइप जाम हो गए तो ग्रामीणों ने तीन किलोमीटर लंबा प्लास्टिक का पाइप बिछाकर खुद के लिए पानी का जुगाड़ करने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

जिले का सबसे दुर्गम गांव मुर्छ पांगी घाटी की सेचू पंचायत में पड़ता है। इस गांव में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को पीने के पानी का जुगाड़ करना मुश्किल हो रहा है। कड़ाके की ठंड के कारण पेयजल लाइनें जाम हो चुकी हैं। ऐसे में ग्रामीण स्वयं पानी के स्रोत से गांव तक तीन किलोमीटर लंबा प्लास्टिक का पाइप बिछा रहे हैं, जिससे गांव में पानी की आपूर्ति हो सके। जल शक्ति विभाग के पेयजल पाइप इसलिए भी पानी की आपूर्ति के लिए बहाल नहीं किए जा रहे हैं, क्योंकि ये पाइप जमीन के नीचे दबे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में संजय कुमार, भीमसेन, नरेश कुमार, पवन कुमार, देव राज, अमर देई, सुदेश और अमर सिंह ने बताया कि मुर्छ गांव में सर्दियों के दौरान पानी की किल्लत रहती है। इसलिए लोगों ने विभाग से पहले ही मांग की थी कि गांव के लिए अलग ओपन पेयजल लाइन बिछाई जाए, जिससे ठंड से पाइप जाम भी होता है तो ग्रामीण उसे बहाल कर सकते हैं। विभाग ने इस दिशा में उचित कदम नहीं उठाए। इसके चलते ग्रामीणों ने खुद ही तीन किलोमीटर तक पानी के पाइप बिछाने का फैसला लिया। ग्रामीण पेयजल स्रोत से लेकर गांव तक पाइप बिछाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता रंजीत राणा ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बहाल करवाने के लिए छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इन कर्मचारियों से कार्य की प्रगति को लेकर रिपोर्ट मांगी जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed