{"_id":"64e4f37279e7a91c99033077","slug":"wheels-stopped-for-four-hours-on-lahdu-kakira-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-5736-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: लाहडू-ककीरा सड़क पर चार घंटे थमे रहे पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: लाहडू-ककीरा सड़क पर चार घंटे थमे रहे पहिये
Tue, 22 Aug 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। लाहडू-चंबा वाया ककीरा मार्ग पर चार घंटे वाहनों की रफ्तार थमी रही। मार्ग पर जगह-जगह हो रहे भूस्खलन और टेंपो के बीच सड़क में फंसने से ऐसी नौबत पेश आई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभाग की मशीनरी ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग यातायात के लिए बहाल करवाकर लोगों को राहत प्रदान की। सोमवार मध्यरात्रि हुई भारी बारिश के बाद अल सुबह 3:00 बजे लाहडू-चंबा-वाया ककीरा मार्ग ककीरा घार और नाग मंदिर के पास भारी भूस्खलन होने से बंद पड़ गया। इसके अलावा ककीरा घार में टेंपो भी बीच सड़क में फंस गया। गनीमत यह रही कि कीचड़ में टेंपो के फंस जाने पर चालक ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मार्ग के बाधित होने से देखते ही देखते दैनिक उपयोग की वस्तुओं को लेकर जा रहीं दूध, अंडा ब्रेड, अखबार और सब्जियों की गाड़ियों समेत दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर कनिष्ठ अभियंता की अगुवाई में पहुंची जेसीबी ने ककीरा घार में फंसे टेंपो को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया। एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद टेंपो को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद नाग मंदिर के पास बंद पड़े मार्ग पर टनों के हिसाब से गिरे मलबे और पत्थरों को हटाकर सुबह 7:00 बजे मार्ग वाहनों के लिए बहाल करवाया जा सका। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता योगराज ने खबर की पुष्टि की है।
विज्ञापन