फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels of vehicles stopped for 12 hours on Chamba-Bharmour

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर 12 घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये, लोग परेशान

Fri, 21 Apr 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped for 12 hours on Chamba-Bharmour
चंबा के ढकोग के पास भूसख्लन के कारण बंद पड़ा एनएच मार्ग।संवाद
भरमौर (चंबा)। चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 12 घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। वीरवार रात 12:00 बजे ढकोग के पास भूस्खलन होने से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी, जिससे यातायात अवरूद्ध हो गया। रात होने के कारण वहां कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था। इसके चलते जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन








शुक्रवार सुबह जैसे ही एनएच प्राधिकरण को मार्ग बाधित होने की सूचना मिली तो तुरंत मशीनरी भेजकर बंद पड़े मार्ग को बहाल करवा दिया गया। शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे मार्ग यातायात के लिए बहाल हो पाया। तब तक चंबा से भरमौर के लिए कोई भी बस या अन्य छोटे वाहन आवाजाही नहीं कर पाए। लोगों को वाहन बदलकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन








मार्ग बंद होने से एक सरकारी बस सहित दर्जनों छोटे वाहन दोपहर तक वहां फंसे रहे। इसके अलावा भरमौर उपमंडल के अन्य मुख्य लिंक मार्ग भी भारी बारिश के कारण अवरूद्ध हुए। इसमें भरमौर-चौबिया मार्ग थल्ला के पास और भरमौर-कुगति के साथ होली मार्ग भी बीच-बीच में अवरूद्ध हुए। हालांकि शुक्रवार दोपहर के समय ये सभी मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिए गए। एनएच के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि ढकोग में मार्ग बाधित हुआ था, जिसे दोपहर को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed