{"_id":"5d9772d88ebc3e93a9532d29","slug":"weather-chamba-news-sml30984997","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा से कटा पांगी, मौसम खुलने तक आवाजाही रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा से कटा पांगी, मौसम खुलने तक आवाजाही रोकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी/भरमौर/चंबा। पांगी-साच सड़क पर भारी बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालय से पांगी का संपर्क कट गया है। भरमौर की चोटियों में भी हल्की बर्फबारी होने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। अब जिला मुख्यालय चंबा से पांगी का रुख करने वाले लोगों को वाया जम्मू आवाजाही करनी होगी। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने पर्यटकों और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। वीरवार रात भर मौसम खराब रहने से साच पास में करीब एक फीट ताजा हिमपात हुआ है। सड़क पर आवाजाही फिलहाल मौसम खुलने तक रोक दी गई है। बर्फबारी होने के बाद तीसा प्रशासन ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग को भी इस बारे में सूचित कर दिया है। पिछले एक सप्ताह में जिले में मौसम ने करवट ले ली है। चोटियों पर हिमपात का दौर जारी है। वीरवार को देर शाम जहां बारिश हुई। वहीं, शुक्रवार को क्षेत्र की पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। बर्फबारी के चलते क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। बारिश और हिमपात से भरमौर शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कुगति, चौबिया, सुप्पा, बड़ग्रा, तुंदा, घटौर, क्वारसी, जालसू में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है।
बारिश और बर्फबारी ने बागवानों, किसानों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। सेब के अलावा राजमाह, आलू, माह सहित अन्य फसलें तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में मौसम का साफ रहना जरूरी है।
विज्ञापन
बारिश और बर्फबारी ने बागवानों, किसानों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। सेब के अलावा राजमाह, आलू, माह सहित अन्य फसलें तैयार हो चुकी हैं। ऐसे में मौसम का साफ रहना जरूरी है।
विज्ञापन