{"_id":"6a551c9381bb84978b00fd6a","slug":"we-will-stage-a-road-blockade-if-we-are-not-paid-for-the-work-done-during-the-disaster-chamba-news-c-88-1-ssml1007-189879-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आपदा में किए काम का भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आपदा में किए काम का भुगतान नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे
Mon, 13 Jul 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेकेदारों ने दी चेतावनी, बोले- सड़क पर खड़ी करेंगे मशीनरी, दस दिन में भुगतान मांगा
प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को ज्ञापन सौंपकर जल्द लंबित भुगतान देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। एनएच-154ए से जुड़े समस्त ठेकेदारों ने आपदा के दौरान किए कार्यों के लंबित भुगतान और सुरक्षा राशि जारी करने की मांग की है। ठेकेदारों का प्रतिनिधिमंडल एडीसी से मिला।
ठेकेदारों ने मांग की है कि लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का भुगतान 10 दिन में किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं किया तो वे मजबूर होकर एनएच-154ए पर चक्का जाम करेंगे और अपनी मशीनरी सड़क पर खड़ा कर देंगे। उन्होंने कहा कि एनएच-154ए के एनएचएआई को हस्तांतरित होने के बाद लंबित भुगतान को लेकर स्थिति और अधिक जटिल हो सकती है। जब तक उनके सभी लंबित बिलों और सुरक्षा राशि का पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता, तब तक वे एनएचएआई के किसी भी नए कार्य में भाग नहीं लेंगे।
आया राम और रमन सहित अन्य ठेकेदारों ने कहा कि जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के निर्देशों पर उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जेसीबी, पोकलेन, टिपर सहित अन्य मशीनरी लगाकर सड़क की बहाली का कार्य किया था। लंबे समय बाद भी उन्हें भुगतान नहीं हो पाया है। आपदा के दौरान कई जगह मलबा हटाने, सड़कें बहाल करने, रिटेनिंग वॉल, वायर क्रेट्स और अन्य जरूरी कार्य करवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू की थी। ठेकेदारों ने अपनी मशीनरी और संसाधनों का उपयोग किया लेकिन अभी तक उनके लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग ने उनकी सुरक्षा राशि भी जारी नहीं की है।
विज्ञापन
--