फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water supply stopped in Obadi for ten days

ओबड़ी में दस दिन से पानी की आपूर्ति बंद

Mon, 25 Oct 2021 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Water supply stopped in Obadi for ten days
Water supply stopped in Obadi for ten days
चंबा। सुल्तानपुर वार्ड के ओबड़ी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। हालात यह हैं कि मोहल्ले में दस दिन से पानी की आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों को प्राकृतिक जलस्रोतों से पेयजल मंगवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलशक्ति विभाग के पास शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। मोहल्लावासियों ने अब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के साथ लगते इलाके में पानी की आपूर्ति नहीं होने से विशेषकर नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो रही है। विभाग के फीटर से लेकर उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद समस्या हल नहीं हो पाई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पानी के बिलों की अदायगी समय पर करने के बावजूद पेयजल आपूर्ति एक सप्ताह से बंद पड़ी हुई है।
विज्ञापन

प्रदीप कश्यप, मदन कुमार, अशोक कुमार, कैलाश चंद और अजय कुमार ने कहा कि सप्लाई ठप होने से उन्हें प्राकृतिक जलस्रोत से पानी गाड़ियों के जरिये मंगवाना पड़ रहा है। उन्हें दस लीटर पानी के लिए सौ से डेढ़ सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीक्षित कुमार ने कहा कि पंचायत के लिए सड़क निर्माण कार्य से लाइन में दिक्कत आई है। उसे जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed