फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water storage tank work not started even after two years

Chamba News: दो साल बाद भी शुरू नहीं हुआ जल भंडारण टैंक का कार्य

Tue, 04 Jul 2023 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 04 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Water storage tank work not started even after two years
बनीखेत (चंबा)। उपमंडल डलहौजी के तहत मेल पंचायत में 35 हजार लीटर क्षमता का जलभंडारण टैंक दो वर्ष बाद भी बनकर तैयार नहीं हो पाया है। हैरानी की बात है कि दो वर्ष पहले जलशक्ति विभाग ने टेेंडर आमंत्रित कर ठेकेदार को कार्य आवंटित भी कर दिया जिसके बाद यहां पर बाकायदा निर्माण सामग्री भी ठेकेदार ने फेंकवा दी। बावजूद इसके दो वर्ष बाद भी टैंक का निर्माण नहीं हो पाया है। इतना ही नहीं जलशक्ति विभाग भी लापरवाह ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा मेल पंचायत की 2,000 आबादी को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेल पंचायत के मेल गांव में 1980 के दशक में ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात दिलवाने के लिए 35 हजार लीटर क्षमता का पेयजल भंडार टैंक बनाया गया लेकिन पिछले कुछ सालों से टैंक की खराब हालत होने के कारण टैंक से पानी लीक होने की समस्या पैदा हो गई। विभागीय अधिकारियों ने भंडारण टैंक का निरीक्षण करने के बाद नया टैंक बनाने संबंधी प्रस्ताव तैयार करवाया जिसे स्वीकृति मिलने पर विभाग ने बाकायदा टैंक निर्माण करवाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को अमलीजामा भी पहनाया। टेंडर आवंटित करने के बाद ठेकेदार ने टैंक बनाने के लिए निर्माण सामग्री भी फिंकवाई लेकिन दो साल बीत जाने के बाद अभी तक कार्य आरंभ नहीं हो पाया है। जलशक्ति विभाग की ओर से मेल की लोगों की प्यास बुझाने के लिए एनन माता मंदिर के साथ नाले से एक करोड़ की लागत से उठाऊ जल परियोजना के लिए एस्टीमेट बनाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू करनी थी लेकिन यह कार्य भी ठंडे बस्ते में पड़ता दिख रहा है। इससे ग्रामीण स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। मेल पंचायत के प्रधान प्रकाश चंद, मुनीष ठाकुर, मोहिंद्र सिंह, रंजीत ठाकुर, सुमित ठाकुर, नीरज कुमार, सुरेश कुमार, कमल कुमार और कुलदीप सिंह ने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से मेल पंचायत में बनाए गए पानी के भंडारण टैंक की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। भंडारण टैंक के कुछ हिस्से से पानी की लीकेज होती रहती है जिससे टैंक का पानी व्यर्थ बर्बाद हो रहा है। कहा कि अब बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को कार्य आरंभ न हो पाने पर ठेकादार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि जिस ठेकेदार को टेंडर आवंटित किया गया था उसे जुर्माना लगाया गया है। नए सिरे से टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है। उक्त समस्या का समाधान जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed