फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water samples taken from water sources and taps

जलस्रोत और नल से लिए पानी के सैंपल

Thu, 07 Oct 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Water samples taken from water sources and taps
कियाणी में पानी के स्टोरेज टैंक से सैंपल भरते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Chamba
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत कियाणी में की जा रही पानी की आपूर्ति की जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकायत मिलने के बाद मौके पर पानी के दो सैंपल भरे। इनमें एक सैंपल जलस्रोत से लिया गया है जबकि दूसरा लोगों के घर लगे नल से लिया गया है। दोनों सैंपलों को जांच के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बॉयोलॉजी लैब में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि दो से तीन दिन में सैंपलों की रिपोर्ट पहुंच सकती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कियाणी के गांव उपरली और निचली कियाणी सहित झुलाड़ा की करीब 1100 की आबादी को कियाणी जलस्रोत से पानी की आपूर्ति की जाती है। लोगों का आरोप है कि बारिश के बाद उन्हें मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही थी। इसके बारे में जलशक्ति विभाग को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। मामले को लेकर ग्रामीण पंचायत प्रधान सरिता कोपड़ा की अगुवाई में उपायुक्त डीसी राणा से मिले और पानी की जांच की मांग उठाई। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर एमआर शर्मा और किशोरी लाल ने मौके पर पहुंचकर पानी के सैंपल लिए।
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एमआर शर्मा ने बताया कि कियाणी में पानी के दो सैंपल लिए गए हैं। इन सैंपलों की जांच चंबा मेडिकल कॉलेज की माइक्रो बॉयोलॉजी लैब में की जा रही है। कहा कि दो-तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed