फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water problem since last for two days

दो दिन से पेयजल के लिए भटक रहे ग्रामीण

Thu, 16 Jun 2022 06:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
water problem since last for two days
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगते सरोल, भद्रम और फुलगत गांवों में लोग पेयजल के लिए भटकने को मजबूर हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेेता रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया और स्थानीय लोगों राजेंद्र चड्ढा, राकेेश ठाकुर और हेम सिंह ने बताया कि इन गांवों में दो दिनों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। इसकी वजह से गांव के लोगों को पीने के लिए पानी प्राकृतिक जल स्रोत से ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि हैंडपंप से भी पानी नहीं निकल रहा है। लोग अपने खाली बर्तन भरने के लिए जब हैंडपंप के पास पहुंचते हैं तो उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है। कहा कि पानी की इतनी ज्यादा किल्लत इससे पहले उन्होंने कभी भी महसूस नहीं की। गर्मी का मौसम पहले भी आता था लेकिन कभी पानी की आपूर्ति बंद नहीं हुई। इस बार प्रचंड गर्मी पड़ने के साथ पानी की आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों ने विभाग पर समस्या की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन और जलशक्ति विभाग से मांग की है कि गांव में चल रही पानी की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि पानी की कमी आई है। जल्द लोगों को राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed