फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water problem in Banikhet

बनीखेत क्षेत्र में पानी के लिए मचा हाहाकार

Mon, 28 Jun 2021 07:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
water problem in Banikhet
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत क्षेत्र में पानी को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। घरों में लगे नलकों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोग पानी के टैंकरों के जरिये अपने घरों में पानी का जुगाड़ कर रहे हैं। जहां पर पानी के टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों में विभाग के प्रति रोष है। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोग जलशक्ति विभाग के अधिकारी को उनके कार्यालय में लिखित शिकायत पत्र भी सौंप चुके हैं। अधिकारी की ओर से ग्रामीणों को आश्वासन मिला है कि पानी की समस्या का जल्द निदान किया जाएगा। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि जल्द पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़क पर चक्का जाम कर देंगे। इसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विभाग की होगी। हिमाचल बॉर्डर खुलने पर बनीखेत और डलहौजी में पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं लेकिन होटल व्यवसायियों को होटलों में पानी की आपूर्ति पूरी करना मुश्किल हो रहा है। इसकी वजह से उनके कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। बिना पानी पर्यटकों को होटलों में बेहतर सेवाएं दे पाना होटल कारोबारियों के लिए मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि पानी की किल्लत चल रही है। लेकिन, लोगों को नियमित रूप से पानी मुहैया करवाया जा रहा है। बनीखेत में पानी की सप्लाई क्यों नहीं हो रही है? इसकी जांच के लिए वह स्वयं बनीखेत का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। बनीखेत पंचायत के प्रधान अनु राणा ने लोगों को आश्वासन दिया है कि वह जल्द उच्च अधिकारियों से बातचीत करके पानी की समस्या का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed