फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   water crisis in chamba

जिला मुख्यालय में सोमवार को नहीं हुई पेयजल सप्लाई

Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
water crisis in chamba
चंबा। शहर में सोमवार को पेयजल आपूर्ति ठप होने से हजारों उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसकी वजह गुलियाणी मुख्य स्रोत के हेडवेयर का टूटना बताया जा रहा है। विभाग के मुताबिक अज्ञात लोगों ने इसको तोड़ दिया है।
विज्ञापन

इसी वजह से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। इसको लेकर विभाग अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाने की तैयारी कर रहा है। शहर को जड़ेरा पंचायत के गुलियाणी और गागला पेयजल स्रोतों से पानी की सप्लाई आती है। हालांकि गागला से पेयजल आपूर्ति जारी रही। इस वजह से हरदासपुरा और मुगला में पानी की आपूर्ति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन

शहर में हर रोज होती है 80 लाख लीटर की आपूर्ति
चंबा शहर में सुबह और शाम लोगों को 80 लाख लीटर पानी की आपूर्ति दी जाती है। इसके लिए शहर में आठ पानी के स्टोरेज टैंक स्थित हैं। इसमें ब्रजेश्वरी मंदिर के नजदीक 16.50 लाख लीटर क्षमता, 4.50 लाख लीटर, 50 हजार लीटर, 3 लाख लीटर के टैंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, चामुंडा देवी मंदिर के साथ 4.50 लाख लीटर, मिंडा में 8 लाख लीटर, सूही मढ़ में 7.50 लीटर, अस्पताल परिसर के साथ एक लाख लीटर का स्टोरेज टैंक बनाए गए हैं।
राजीव कुमार, जगदीश चंद, नरेश कुमार, आत्मा राम और दलीप कुमार ने बताया कि सोमवार को शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। इस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इनसेट
जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुलियाणी मुख्य पेयजल स्रोतों में लगे हेडवेयर को तोड़कर पानी की सप्लाई नाले में कनवर्ट करने से समस्या आई है। सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सप्लाई को सुचारु करवा दिया है। शाम को पानी की सप्लाई शहरवासियों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed