फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water crisis deepens in Pukhri's Baikunthnagar

पुखरी पंचायत के बैकुंठनगर में जल संकट गहराया

Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Pukhri's Baikunthnagar
बनीखेत के बैकुंठनगर में हैंडपंप से पानी भरते लोग। - फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। पुखरी पंचायत के बैकुंठनगर गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। छह दिनों से गांव में पानी आपूर्ति बंद है। लोगों को पेयजल लाने के लिए मीलों का सफर तय कर प्राकृतिक जलस्रोत या फिर हैंडपंप का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हैंडपंप में भी पानी अपर्याप्त मात्रा में आने से लोगों को पानी की बाल्टी भरने में घंटों लग रहे हैं। पानी न आने से सबसे अधिक स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों को मुसीबतों का ही सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने की कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हो पाई है। इस कारण ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

बैकुंठनगर के वार्ड पंच सुभाष शर्मा ने बताया कि कई दिनों से घरों में पानी की बूंद तक नहीं टपकी है। इस कारण उन्हें 400 मीटर की दूरी तय कर प्राकृतिक जलस्रोत और हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। पानी के बिलों की अदायगी के बाद भी पानी सप्लाई सुचारू न होना उनकी दिक्कतें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैकुंठनगर निवासी विश्वजीत सिंह ने कहा कि सर्दियों के समय में पानी की कमी नहीं रहती है। जलशक्ति विभाग छह दिनों बाद भी पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाने में नाकाम ही रहा है। विभागीय कर्मी भी समस्या को लेकर तरह-तरह के ही तर्क देते हैं। इसका खामियाजा उन्हें उठाना पड़ रहा है।
राहुल शर्मा ने कहा कि विभागीय कर्मी मुख्य लाइन में खराबी होना पेयजल आपूर्ति बंद होने का कारण बता रहे हैं। जबकि अभी क्षेत्र में हिमपात तक नहीं हुआ है। इससे पानी की मुख्य लाइन में खराबी पेश आ सके। विभाग अपनी कार्यप्रणाली को दुरुस्त करवा कर पानी की आपूर्ति को सुचारू करवाए। तभी लोगों की दिक्कतें हल हो सकती है।
भगत सिंह ने कहा कि विभाग ने कई जगहों पर पेयजल लाइनों को जमीन के नीचे दबा कर नहीं रखा है। अस कारण अकसर पेयजल लाइनें टूट जाती है। उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से गांव में चल रही पेयजल समस्या को हल करने की मांग उठाई है। इससे उन्हें पानी के लिए दर-दर न भटकना पड़े।

जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर ने बताया कि पानी की समस्या उनके ध्यान में लाई गई है। बैकुंठनगर के समीप सैनिक भवन निर्माण के कारण मैन पाइप लाइन को बदला है। इसके चलते पानी की समस्या है। वे खुद साइट पर जाकर लाइन दुरुस्त करने में प्रयासरत हैं। शीघ्र लोगों को नियमित आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed