{"_id":"62cdb3360196f178333f086e","slug":"water-crisis-deepens-in-curries-and-laddu-chamba-news-sml415033755","type":"story","status":"publish","title_hn":"करियां और लुड्डू में गहराया जलसंकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करियां और लुड्डू में गहराया जलसंकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। ग्राम पंचायत करियां और लुड्डू के पांच गांवों में जलसंकट गहरा गया है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक तरफ 15 दिन से पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ अब अधिकारी ग्रामीणों के फोन उठाना तक जरूरी नहीं समझ रहे हैं।
हैरानी की बात तो यह है कि इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत करियां के गांव तन्होटू, गुवाड़ी, घूम और ग्राम पंचायत लुड्डू के गांव लुड्डू और खलानी में पानी की किल्लत है। सिद्ध बाबा युवक मंडल लुड्डू के प्रधान रिंकू शर्मा, लुड्डू पंचायत के उप प्रधान रमेश शर्मा, वार्ड सदस्य रोहित शर्मा, वार्ड सदस्य सनी कुमार, मोहन लाल, सोनू कुमार, राकेश कुमार, तिलक राज आदि का कहना है कि जब पहले विभाग को शिकायत की गई तो उन्होंने जलस्त्रोत में पानी का स्तर कम होने का हवाला दिया। अब बरसात का मौसम है। बावजूद इसके पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि 70 साल पुराने जलस्त्रोत को विभाग ने बंद कर दिया है। अब इन गांवों में पानी की आपूर्ति का जिम्मा कंपनी के हवाले सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने उपायुक्त डीसी राणा से मांग की है कि पानी की आपूर्ति बहाल करने के बारे में विभाग को आदेश किए जाएं अन्यथा उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन करना पड़ेगा। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि जल्द गांवों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।