फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Watchman scorched due to fire in NH store

एनएच के स्टोर में अचानक आग भड़कने से झुलसा चौकीदार

Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Watchman scorched due to fire in NH store
चंबा। नए बस स्टैंड के पास बने एनएच के स्टोर में आग भड़कने से चौकीदार झुलस गया। जिसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। आग बुधवार देर रात को लगी। जब चौकीदार नरेश कुमार अपनी ड्यूटी पर था और स्टोर में सो रहा था।
विज्ञापन

स्टोर में आग की लपटों को देख बस स्टैंड के आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने शोर मचाकर चौकीदार को जगाने का प्रयास किया। साथ ही आगजनी की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लेकर मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम ने स्टोर में लगी आग को बुझा दिया। साथ ही अंदर फंसे चौकीदार को भी सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि आग की चपेट में आने से चौकीदार झुलसा हुआ था। उसे तुरंत उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया। आग की घटना में अस्सी हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। जबकि, समय पर आग बुझाने पर दस लाख की संपत्ति को बचाया गया है। फायर अधिकारी गोपाल दास ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed